Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस के बीच भारत-यूएई सम्बन्धों पर हुई वार्ता

प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस के बीच भारत-यूएई सम्बन्धों पर हुई वार्ता

मोदी ने हैदराबाद हाउस में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया

New Delhi news: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच सोमवार को वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूएई के बीच नये और उभरते क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने के लिए बहुआयामी सम्बन्धों और रास्तों पर चर्चा की।

क्राउन प्रिंस कल आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे थे। आज प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने आपसी मुद्दों पर चर्चा की।

क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने का कार्यक्रम है। उन्होंने आज महात्मा गांधी को राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद वह कल एक बिजनेस फोरम में भाग लेने के लिए मुंबई जायेंगे, जिसमें दोनों देशों के कारोबारी नेता भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और यूएई के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध हैं। हाल के वर्षों में, भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और नये और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी।

Share this:

Latest Updates