Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद हरकत में स्वास्थ्य मंत्रालय, राज्यों को जारी किया परामर्श

मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद हरकत में स्वास्थ्य मंत्रालय, राज्यों को जारी किया परामर्श

New Delhi news: देश में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिलने के बाद केन्द्र सरकार सतर्क हो गयी है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिख कर एडवाइजरी जारी की है। राज्यों को सतर्कता बरतने के साथ मंकीपॉक्स के संदिग्ध मराीजों की जांच करने और उनके सम्पर्क में आनेवाले लोगों का पता लगाने की सलाह दी गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लिखी गयी चिट्ठी में कहा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को चिन्ता का विषय घोषित किया है। इसलिए इस पर सख्ती से निगरानी और इससे निपटने के सभी उपाय किये जाने चाहिए। इस सम्बन्ध में सारी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को दी जानी चाहिए। मंत्रालय ने कहा है कि मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच के लिए कई लैब निर्धारित की गयी हैं, जिनकी जानकारी सभी राज्यों को दी गयी है। इसके साथ सभी राज्यों के लिए प्रोटोकॉल भी जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि एक शख्स में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं, जो हाल ही में विदेश से भारत लौटा है। संदिग्ध मरीज का अस्पताल में पृथकवास में इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध मरीज की हालत ठीक है, वहीं उसके सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मंत्रालय के मुताबिक, प्रोटोकॉल के तहत उस व्यक्ति के सम्पर्क में आये सभी लोगों की जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates