Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रेलवे अंतर विभागीय फुटबॉल में कैरेज एंड वैगन की टीम विजयी

रेलवे अंतर विभागीय फुटबॉल में कैरेज एंड वैगन की टीम विजयी

Dhanbad news : रेलवे स्टेडियम धनबाद में मंडल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधन धनबाद कमल किशोर सिन्हा ने गेंद को किक मारकर किया । उद्घाटन मैच में कैरज एंड वैगन की टीम 2–1 से आर पी एफ को पराजित किया। कैरज एंड वैगन के राकेश टुडू, सी बी झा ने गोल किया। जबकि आर पी एफ के संजीव कुमार सिंह ने एकमात्र गोल किया। निर्णायक की भूमिका वीरेंद्र यादव, सुरेश किस्कु, चिंटू हाजरा, सूदन लाल सोरेन ने निभाया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा अमित कुमार,मंडल क्रिया अधिकारी सह वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक ओपी विनीत कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति राम सूरत सिंह, वरीय मंडल अभियंता समन्वय प्रदीप कुमार, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता कोचिंग चंद्रशेखर प्रसाद, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार, मंडल अभियंता ट्रैक टी सोनोवाल, सहायक कीड़ा अधिकारी सह सहायक मंडल वित्त प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह एवं अन्य अधिकारीगण के साथ-साथ भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates