Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IPL-2022 : मुंबई इंडियंस की लगातार आठवीं बार हार, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 36 रनों से दी मात, अब मुकाबले से…

IPL-2022 : मुंबई इंडियंस की लगातार आठवीं बार हार, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 36 रनों से दी मात, अब मुकाबले से…

Indian Premier League (IPL) 2022 का 37वां मुकाबला 24 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल के नाबाद शतक के दम पर मुंबई के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा है। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन्स को 36 रन से शिकस्त दी।  मुंबई की यह मौजूदा सत्र में लगातार आठवीं हार है। लखनऊ की यह दूसरी जीत है

ईशान ने की धीमी शुरुआत

ईशान किशन ने काफी धीमी शुरुआत की है। वह 20 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। ब्रेविस 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित ने 39 रन बनाए। सूर्यकुमार 7 पर आउट हुए। 

इससे पहले केएल ने मुंबई के खिलाफ 103 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। राहुल के बाद मनीष पांडे ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड और मेरेडिथ ने 2-2 विकेट लिए। केएल राहुल का यह आईपीएल 2022 में दूसरा और कुल चौथा शतक है।

Share this:

Latest Updates