Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ACTION : अरब सागर में पाकिस्तानी नाव में सवार 9 लोग Arrest, 280 करोड़ की हेरोइन जब्त, गुजरात ATS ने… 

ACTION : अरब सागर में पाकिस्तानी नाव में सवार 9 लोग Arrest, 280 करोड़ की हेरोइन जब्त, गुजरात ATS ने… 

इंडियन कोस्ट गार्ड फोर्स यानी भारतीय तट रक्षक बल और गुजरात एटीएस को अरब सागर से एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ने के लिए गोलियां चलानी पड़ीं। पाक नाव में सवार नौ लोगों को Arrest  कर उनके पास से 280 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने 25 अप्रैल को यह जानकारी दी।

तेज रफ्तार से भागने की कोशिश कर रही थी पाकिस्तानी नाव

 तटरक्षक बल के गश्ती जहाजों ने पाकिस्तान बोट ‘अल हज’ को भारतीय समुद्री क्षेत्र से पकड़ा गया। मछली पकड़ने की पाकिस्तानी नाव तेज रफ्तार से भागने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान भारतीय तटरक्षक बल की नौका से उसका पीछा किया गया। उसे रोकने के लिए भारतीय दल को गोलियां चलानी पड़ीं। इस कार्रवाई में नौका के चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया व दो अन्य मामूली जख्मी हुए। इसके तत्काल बाद इलाके में मौजूद तटरक्षक बल के पोत अंकित को उसे खींचकर लाने के लिए मौके पर भेजा गया। पाक नौका आज दोपहर तीन बजे जाखू बंदरगाह पहुंचेगी। गुजरात में इससे पहले भी पाकिस्तानी नावों से मादक पदार्थों की जब्ती की जा चुकी है। पिछले साल दिसंबर में गुजरात तट के पास 77 किलो हेरोइन जब्त की गई थी। भारतीय जलक्षेत्र से नाव के चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।

Share this:

Latest Updates