Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

25 अप्रैल 2022 :  प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण, आज की प्रेरणा और इतिहास की जानकारी का एल्बम …

25 अप्रैल 2022 :  प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण, आज की प्रेरणा और इतिहास की जानकारी का एल्बम …

आज की प्रेरणा

Today’s inspiration

भौतिक शून्यता में आध्यात्मिक ऊर्जा संभव नहीं।

Spiritual energy is not possible in physical vacuum.

25 अप्रैल का इतिहास (Today’s History )

1809: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 

1867: जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई। 

1905: दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला। 

1954: बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की। 

1953: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनों वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1957: सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया। 

1975: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 

1980: अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए। ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई। 

1981: जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए।

1982: दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई। 

1983: जर्मनी की पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उसने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए। 

1989: इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत।

2010: भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की।

2013: ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला। 

2015: नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ। 

2020: देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 779 पहुंची थी, संक्रमण के मामले बढ़ कर 24,942 हो गये थे। 

2021: पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन।

आज इनका हुआ  जन्म 

भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी आईएम विजयन का 1969 में जन्म हुआ।

हिंदी के साहित्यकार चंद्रबली पांडेय का 1904 में जन्म हुआ।

संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का 1900 में जन्म हुआ।

दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी जैफ कोएत्ज़ी का 1977 में जन्म हुआ।

आज इनका हुआ निधन

2005 में भारतीय संत स्वामी रंगनाथनंदा का निधन।

2000 में भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पंडित मुखराम शर्मा का निधन।

इसी तरह कल भी देंगे जानकारी

जरूर समझें इतिहास का मतलब 

इतिहास का मतलब सिर्फ बीता हुआ समय ही नहीं होता। यह बीते हुए समय के प्रवाह को वर्तमान प्रवाह से जोड़ता है और भविष्य के प्रति इस प्रवाह को आगे ले जाने में हमारी भूमिका भी निर्धारित करता है। यह सबसे बड़ा शिक्षक और हमें शिक्षक बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है।  तो चलिए,  इसी कड़ी में जानने की कोशिश करते हैं कि 22 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था। कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपनी जगह दर्ज की।

Share this:

Latest Updates