Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

LEARN FOR LIFE : भाग्य से मिलती है परिवार का पालन और प्रेम करने वाली पत्नी …  दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज…

LEARN FOR LIFE : भाग्य से मिलती है परिवार का पालन और प्रेम करने वाली पत्नी …  दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज…

Chanakya Niti : दुनिया के महान चिंतकों में एक आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है, साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है।

भाग्य से मिलती है परिवार का पालन और प्रेम करने वाली पत्नी 

 वर्तमान समय में हर दूसरा व्यक्ति पत्नी के व्यवहार से ही दुखी नजर आता है। किसी की पत्नी झगड़ालू होती है तो किसी की आलसी। इस वजह से आए दिन परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनती रहती है। कई बार इस वजह से पूरा परिवार ही बिखर जाता है और भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य की नीति कहती है कि कि प्रेम करने वाली और परिवार का पालन करने वाली पत्नी भाग्य से मिलती है और ऐसी पत्नी किसी पुरुष को मिल जाए तो जीवन आराम से कट जाता है।

 भोजन और उसे पचाने की शक्ति 

आचार्य चाणक्य के अनुसार, भोजन किसी भी मनुष्य की सबसे बड़ी जरूरत होती है, क्योंकि इसके बिना जीवन संभव नहीं है। एक तो समय पर भोजन मिलना और दूसरा उस भोजन को पचाने की शक्ति होना, ये सुख जिन लोगों को पास होते हैं वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। कई लोगों के बाद पर्याप्त भोजन नहीं होता तो कई बार अपार धन-संपदा होने के बाद भी बीमारियों के कारण व्यक्ति मनचाहा भोजन नहीं कर पाता, क्योंकि उसकी पाचन शक्ति क्षीण हो चुकी होती है।

नयी बातों के साथ कल पुन: आप से होंगे रूबरू।

Share this:

Latest Updates