Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

HEAT WAVE : बचकर रहें, झारखंड में 3 दिनों तक सताएगी लू, रांची में लू…

HEAT WAVE : बचकर रहें, झारखंड में 3 दिनों तक सताएगी लू, रांची में लू…

मई और जून के महीने में पड़ने वाली गर्मी अप्रैल में ही कांटा बनकर चुभने लगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी रांची सहित झारखंड में अगले 3 दिनों तक लू चलेगी। मौसम केंद्र की ओर से यह चेतावनी दी गई है कि इस बीच रांची का टेंपरेचर 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। इस स्थिति को ध्यान में रखकर ही राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अब साढे 4 घंटे ही पढ़ाई होगी। सुबह 6:00 से 10:30 बजे तक ही कक्षाएं चलेंगी। हो सकता है कि आज इस संबंध में आदेश जारी हो जाए। गौरतलब है कि अभी स्कूल 6:00 से 12:00 बजे तक चल रहे हैं।

इसलिए गर्म है झारखंड

 इधर भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि पाकिस्तान और राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा की वजह से झारखंड गर्म हो रहा है। अभी फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। 26 अप्रैल को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह में हीटवेव चलेगा।

साफ रहेगा मौसम

मौसम केंद्र के मुताबिक, रांची का मौसम तीन दिनों तक साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 29 अप्रैल से झारखंड के पूर्वी हिस्से संथाल परगना में तेज हवा के साथ हल्के छींटे पड़ सकते हैं।

Share this:

Latest Updates