Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ram Raja temple : यहां दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं होती हैं पूरी

Ram Raja temple : यहां दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं होती हैं पूरी

Dharm adhyatma : उत्तर भारत में अयोध्या के अलावा जब भी किसी अन्य प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर का जिक्र किया जाता है, तो राम राजा मंदिर का जिक्र जरूर होता है। मध्य प्रदेश के ओरछा में यह मंदिर मौजूद है। बता दें कि इस मंदिर में श्रीराम को राजा स्वरूप में पूजा जाता है। इस मंदिर में राजा राम को हर दिन शस्त्र सलामी दी जाती है। राम राजा मंदिर में श्रीराम के अलावा माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भगवान नरसिंह और महाराजा सुग्रीव की मूर्तियां स्थापित हैं।

त्रिप्रायर श्री राम मंदिर

केरल अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। केरल का त्रिप्रायर श्री राम मंदिर काफी प्रसिद्ध है। त्रिप्रायर श्री राम मंदिर पूरे दक्षिण-भारत का गौरव माना जाता है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्त अपनी मुरादें लेकर पहुंचते हैं।

केरल के त्रिशूर जिले में स्थित त्रिप्रायर मंदिर में श्रीराम की त्रिप्रयारप्पन या त्रिप्रायार थेवर पूजा की जाती है। मान्यता के मुताबिक इस मंदिर में स्थापित मूर्ति की पूजा-अर्चना भगवान श्रीकृष्ण करते थे। भगवान श्रीकृष्ण को भी श्रीहरि विष्णु का अवतार माना जाता है। 

रामास्वामी मंदिर

रामास्वामी मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। यह दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है। यह मंदिर भी भगवान श्रीराम को समर्पित है। रामायण में भी इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। रामास्वामी मंदिर की दीवारों पर मौजूद वास्तुकला रामायण काल के सभी प्रसिद्ध घटनाओं को दर्शाता है। दक्षिण भारतीय लोग इस मंदिर को देश का अयोध्या मानते हैं। मंदिर में प्रभु राम, मां सीता और लक्ष्मण के साथ शत्रुघ्न की मूर्ति स्थापित है।

सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर

यह मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। तेलंगाना में गोदावरी नदी के तट पर यह पवित्र मंदिर स्थित है। राम नवमी के मौके पर इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर के पौराणिक कथा के मुताबिक यह मंदिर उस जगह स्थापित है, जहां पर जब प्रभु राम ने माता सीता को लंका से वापस लाने के लिए गोदावरी नदी पार की थी। सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर में श्रीराम और मां सीता की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से दर्शन करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

कालाराम मंदिर

आपको बता दें कि कालाराम मंदिर देश के सबसे अहम मंदिरों में से एक है। महाराष्ट्र राज्य के शहर नासिक के पंचवटी क्षेत्र में यह पवित्र और फेमस मंदिर स्थित है। यहां पर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह भारत का एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान श्रीराम की काले रंग की मूर्ति विराजमान है। इस मंदिर को कालाराम मंदिर के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, गोदावरी नदी में भगवान राम के काले रंग की मूर्ति मिली थी। भगवान राम के अलावा मंदिर में मां सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

Share this:

Latest Updates