Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यदि समय से पहले बाल हो गये हैं सफेद, तो न हों परेशान! करें ये उपाय

यदि समय से पहले बाल हो गये हैं सफेद, तो न हों परेशान! करें ये उपाय

Health Tips : आज कल युवाओं में समय से पहले बाल सफेद की समस्या देखने को मिल रही है। आज के समय में उम्र में बड़े लोगों के ही बाल सफेद नहीं हो रहे हैं, बल्कि स्कूल से लेकर कॉलेज तक ; बच्चों व युवाओं के बालों में सफेदी आ जा रही है। इसके पीछे वजह हो सकती है जरूरी पोषण का नहीं मिल पाना। आइए, आज बताते हैं बालों को स्वस्थ और काले रखने के उपाय…

आंवला का जूस का इस्तेमाल करें

आंवले के जूस को पीने के बजाय आप इसे बालों में जरूर लगायें। रोज रात को आंवले का ताजा जूस निकालें, अपने बालों पर लगायें और सो जायें। अगले दिन इसे वॉश कर लें। गौरतलब है कि आंवला में विटामिन सी और प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को काला बनाये रखने के साथ-साथ उन्हें मजबूती और शाइन देने का काम करता है।

त्रिफला का यूज करें

त्रिफला एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। त्रिफला आपके गट्स को बूस्ट करते हैं, बॉडी को डिटॉक्स करता है और मेलेनिन को बनाने में मदद करता है। यह हमारे बालों को काला करता है। आपको बता दें कि, इसमें हरड़ और बहेड़ा (बिभीतकी) होता है, जो बालों को नेचुरली काला रखने की प्रॉपर्टी रखते हैं। इसलिए अगर आप अपने बालों पर त्रिफला का प्रयोग करते हैं, तो बाल कभी भी सफेद नहीं होंगे।

बालों पर त्रिफला कैसे इस्तेमाल करें

सबसे पहले आप दही में आप त्रिफला मिला लें और साथ में मेथी दाना मिक्स करके बालों पर हेयर मास्क की तरह लगा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो पानी में त्रिफला को मिला कर पेस्ट तैयार कर सकते हैं और फिर 10 मिनट बाद उससे मसाज करने के बाद हेयर वॉश कर सकते हैं। ये आपके बालों और स्कैल्प की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

Share this:

Latest Updates