Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झामुमो नेता समेत तीन से मोबाइल व हजारों की लूट

झामुमो नेता समेत तीन से मोबाइल व हजारों की लूट

Dhanbad news : जिले के टुंडी में कलाली मोड़ के पास अपराधियों ने बीती रात झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष छुटू अंसारी के साथ लूटपाट की. वह अपने दो साथियों के साथ दो बाइक से रात नौ बजे कलाली मोड़ से अपने घर करमाटांड़ जा रहे थे. इस क्रम में एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछा कर आसनडाबर जोरिया के पास हथियार का भय दिखाते हुए रोका और लूटपाट की. छुटू अंसारी व इलियास अंसारी का मोबाइल व पॉकेट में रखे पैसे अपराधियों ने छीन लिये. अन्य बाइक पर सवार काशीटांड़ के व्यापारी तोहिद अंसारी का मोबाइल व 15 हजार रुपये अपराधियों ने छीन लिया. इस दौरान तोहिद ने अपराधियों से कहा कि तुमलोगों को पहचान रहे हैं, तो अपराधियों ने तोहिद के सिर पर किसी हथियार से प्रहार कर दिया. इससे वह जख्मी हो गया. सूचना मिलने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो गये. इलियास का लूटा गया मोबाइल झाड़ी में फेंका मिला.

टुंडी पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है. लूटे गये मोबाइल का लोकेशन कदैंया कब्रिस्तान मिला. इसके बाद मोबाइल का स्विच ऑफ हो गया.

Share this:

Latest Updates