Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंईयां सम्मान योजना रोक सकते हैं, तो रोक कर दिखाइए : कल्पना सोरेन

मंईयां सम्मान योजना रोक सकते हैं, तो रोक कर दिखाइए : कल्पना सोरेन

Garhwa News :  मुख्यमंत्री की पत्नी सह विधायक कल्पना साेरेन ने कहा कि यह वही हेमन्त सोरेन हैं, जिनको पांच महीने जेल में डाला था। इस योजना की शुरुआत हेमन्त सोरेन ने पहले ही कर ली थी। आज आपको दूसरा किस्त मिल रहा है। आज आपको 7वां किस्त मिल रहा होता, लेकिन भाजपा वालों की वजह से यह योजना रुक गयी।

भाजपा ने हेमन्त को नहीं, बल्कि कल्याणकारी योजनाओं को जेल में डाल दिया था

कल्पना ने कहा कि भाजपा वालों ने हेमन्त सोरेन को जेल में नहीं डाला, बल्कि कल्याणकारी योजनाओं को जेल में डाल दिया। भाजपा वाले नहीं चाहते हैं कि हमारी माताओं-बहनों के खाते में हजार टका आये। जैसे ही हमने मंईयां सम्मान योजना का पहला किस्त दिया, वैसे ही बीजेपी के कुछ लोगों ने पीआईएल कर दिया। कल्पना साेरेन गढ़वा के बंशीधर नगर से साेमवार काे मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत करने के बाद सभा को सम्बोधित किया।

झारखंड की बहनें और भाई पूरे जोश के साथ लड़ रहे हैं हेमन्त को मुख्यमंत्री बनाने के लिए

उन्हाेंने कहा कि मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आप इस योजना से खुश है या नहीं। यदि आप खुश हैं, तो उनको दिखा देना है। जवाब उन लोगों को जो हिमाकत करते हैं, हमारी बहनों की योजनाओं पर पीआईएल करने का। हमारी बहनों की योजनाओं पर पीआईएल दाखिल किया गया है। हम चेतावनी दे देना चाहते हैं कि झारखंड की जितनी भी योजनाए हैं, चाहे वे दीदियों के लिए हों, बेटियों के लिए हों, भाई-दादा के लिए हों, ये योजनाएं ऐसी ही चलनेवाली हैं। आप रोक सकते हैं, तो रोक कर दिखाइए, क्योंकि मुझे पता है कि हमारे झारखंड की बहनें, झारखंड के भाई पूरे जोश के साथ लड़ रहे हैं हेमन्त को मुख्यमंत्री बनाने के लिए।

हेमन्त सोरेन के साथ झारखंड की जनता खड़ी है

इस दौरान उन्होंने स्टेज से पूछा कि किसकी सरकार बनेगी। जवाब में लोगों ने कहा हेमन्त सोरेन की। फिर कल्पना सोरेन ने पूछा कि हेमन्त सोरेन आपके क्या लगते हैं। लोगों ने जवाब दिया दादा लगते हैं। इस पर कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमन्त सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री इसलिए बनाना है…इसलिए बनाना है कि अभी बहुत सारे नेता जो केन्द्र में बैठे हुए हैं, वे लोग झारखंड में मंडरा रहे हैं। वे बताने आ रहे हैं कि आदिवासी बेटा हेमन्त सोरेन झारखंड के लिए कुछ नहीं कर रहा है। लेकिन, अब झारखंड की जनता बतायेगी कि बाहर से आप सात से आठ जितने मुख्यमंत्री को लाना है, ले आइए, लेकिन आनेवाले साल में भी हेमन्त सोरेन ही झारखंड के मुख्यमंत्री रहेंगे। क्योंकि, हेमन्त सोरेन के साथ झारखंड की जनता खड़ी है।

Share this:

Latest Updates