Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्वामी दिव्यानंद अखिल भारतीय संत समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत

स्वामी दिव्यानंद अखिल भारतीय संत समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत

Ranchi news : अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री दंडी स्वामी परम पूज्य अनन्त विभूषित जितेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज के रांची प्रवास के दौरान झारखंड के पूरे संत समाज के मध्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज को झारखंड प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि, प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी और प्रदेश महामंत्री के रूप में स्वामी हंसानन्द गिरि का मनोनयन पूर्व में हो चुका है। नव मनोनीत स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने यह विश्वास जताया कि नवीन कमिटी पूरी ऊर्जा और श्रद्धा के साथ सम्पूर्ण झारखंड में संतों की एकजुटता मजबूत होगी और गांव-गांव तक कमेटी अपना कार्य करेगी।

अखिल भारतीय संत समिति भारत की एकमात्र और सबसे बड़ा संतों का संगठन

नये अध्यक्ष और महामंत्री के मनोनयन से पूरा संत समाज हर्षित है, उल्लासित है।सनद रहे, अखिल भारतीय संत समिति भारत की एकमात्र और सबसे बड़ा संतों का संगठन है। इस संगठन में संत महात्माओं के सभी अखाड़ों के प्रमुख एवं सभी संतमत सम्प्रदाय के महात्मा इससे जुड़ कर गो, गंगा, गायत्री, धर्म एवं राष्ट्र रक्षार्थ ; सभी एक मंच पर आकर एकरूपता के साथ कार्य कर रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद, संत-महात्मा, मठ-मंदिर, सनातन धर्म के रक्षार्थ जो उल्लेखनीय कार्य करते आ रहे हैं, अखिल भारतीय संत समिति के मार्गदर्शन में कदम से कदम मिला कर कार्य कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates