Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब जप्त, धंधेबाज़ फरार

भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब जप्त, धंधेबाज़ फरार

Dhanbad New : उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को निरसा में छापेमारी कर अवैध नकली मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी नकली शराब बरामद किया है।

आपको बता दे कि पिछले कई दिनों से एक घर में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को उक्त स्थल पर छापेमारी की इस दौरान तस्कर मौका देखकर भागने में सफल रहा।

वहीं पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बनी हुई नकली अंग्रेजी शराब, ड्राम, गैलन, बोतल व विभिन्न शराब के कंपनियों के स्टीकर समेत शराब बनाने की अन्य सामग्री को बरामद कर जप्त कर लिया है।

 मामले को लेकर उत्पाद विभाग के धनबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रहा था। जिसके बाद यह छापेमारी की गई है। जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है। वहीं पुलिस तस्करों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जल्द से जल्द तस्करों को पकड़ा जाएगा। विकास साहनी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं.  पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई है।

Share this:

Latest Updates