Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आयेंगे धनबाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आयेंगे धनबाद

Ranchi News : भाजपा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (पूर्वी) की परिवर्तन यात्रा का समापन 26 सितम्बर को होगा। इस परिवर्तन यात्रा का समापन समारोह धनबाद के गोल्फ मैदान में होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। परिवर्तन यात्रा के प्रभारी सह पूर्व सांसद रवीन्द्र राय ने बताया कि समापन समारोह में स्थानीय सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा सहित अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे।

वहीं, गोल्फ मैदान की सभा में धनबाद, बाघमारा व झरिया विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता व नेता शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने परिवर्तन यात्रा को गम्भीरता से लिया है। पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो व आम सभा का आयोजन कर रही है। 26 सितम्बर को परिवर्तन यात्रा धनबाद महानगर में प्रवेश करेगी। धनबाद में सभा को मुख्य वक्ता के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्बोधित करेंगे। साथ ही, विधायक राज सिन्हा ने बताया कि धनबाद शहर में रोड शो और आम शो का भी आयोजन होगा।

Share this:

Latest Updates