Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के साहिबगंज में बम विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया, लोगों की सजगता से बड़ा हादसा टला

झारखंड के साहिबगंज में बम विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया, लोगों की सजगता से बड़ा हादसा टला

Sahibganj news : झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में अज्ञात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, मंगलवार की आधी रात में पश्चिम बंगाल फरक्का एमजीआर ट्रैक पर बम विस्फोट हुआ है, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व एनटीपीसी के अधिकारी ने छानबीन की।जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा घुट्टु टोला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एमजीआर रेल लाइन पोल संख्या 40/1 के समीप बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने बम विस्फोट कर दिया।

ग्रामीणों ने दी एनटीपीसी और पुलिस को सूचना इसकी जानकारी

ग्रामीणों को बुधवार की अल-सुबह उस वक्त हुई जब वे वहां से गुजर रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना एनटीपीसी के कर्मियों व पुलिस अधिकारियों को दी।ग्रामीणों के अनुसार, उस ट्रैक से ललमटिया से फरक्का की ओर जानेवाली एक मालगाड़ी करीब सुबह छह बजे गुजरनेवाली थी। लेकिन, उससे पहले ही ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को देख लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी। इसके बाद एनटीपीसी के कर्मियों ने उस मालगाड़ी को पोल संख्या 42/2 के पास रोक दिया। एनटीपीसी के नाइट गार्ड जितेंद्र साह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे में ड्यूटी के दौरान उसने विस्फोट की आवाज सुनी थी। लेकिन, टायर फटने की आशंका की वजह से वह उस वक्त ध्यान नहीं दिये। सुबह मुंशी द्वारा पटरी में बम ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना से महज 10 फीट की दूरी पर एक तार भी बरामद किया गया है।

सूचना मिलने के बाद तुरंत पहुंची पुलिस

इधर, घटना के बाद बरहरवा एसडीपीओ मंगल सिंह, जामुदा राजमहल एसडीपीओ विमल त्रिपाठी, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार समेत अन्य पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। इस सम्बन्ध में साहिबगंज के एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले जांच कर रही है। एफएसएल की टीम भी आ रही है। हर बिन्दु जांच की जायेगी। हालांकि, उन्होंने इसे नक्सली घटना मानने से इनकार किया है।

Share this:

Latest Updates