Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चोरों का दुस्साहस, पहले फ्लैट में की चोरी, फिर मालकिन से किया दुष्कर्म

चोरों का दुस्साहस, पहले फ्लैट में की चोरी, फिर मालकिन से किया दुष्कर्म

Bhuvneshwar news : भुवनेश्वर में चोरों की दुस्साहस का एक मामला प्रकाश में आया है। यहां झुग्गी-झोपड़ी में रहनेवाले लोगों के लिए पूर्ववर्ती नवीन पटनायक की सरकार द्वारा बनाये गए फ्लैट में रविवार की रात दो चोर घुस आए। तब अपने फ्लैट में एक 29 वर्षीय महिला अपनी दो वर्ष की बच्ची के साथ सो रही थी। इस दौरान चोरों ने पहले उसके घर में चोरी की। इस बीच उसकी नींद टूट गई तो चोरों ने…।

बच्ची पर चाकू चलाने का भय दिखाकर किया दुष्कर्म

महिला ने आरोप लगाया कि मास्क पहने हुए दो चोर पहले उसके फ्लैट में घुसे और चोरी की। इस बीच उसकी नींद खुली तो बच्ची पर चाकू चलाने का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अपराधी प्रवृत्ति के हैं दोनों, पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस कमिश्नर एस देव दत्त सिंह के अनुसार दोनों आरोपित बालकनी से फ्लैट में घुसे और चोरी व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जबकि, तीसरा आरोपित आटो रिक्शा चालक बाहर खड़ा था। घटना रविवार रात की है, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी मंगलवार को तब हुई, जब महिला ने शिकायत दर्ज कराई। दोनों अपराधी प्रवृत्ति के हैं और वे पहले भी जेल जा चुके हैं।

Share this:

Latest Updates