Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

GANGS OF WASSEYPUR : अब गैंगस्टर प्रिंस खान ने फिर दी फहीम खान को धमकी, कहा- चुन-चुन कर मारेंगे

GANGS OF WASSEYPUR : अब गैंगस्टर प्रिंस खान ने फिर दी फहीम खान को धमकी, कहा- चुन-चुन कर मारेंगे

धनबाद के जमीन कारोबारी नन्हे हत्याकांड की जिम्मेवारी लेने वाला गैंगस्टर प्रिंस खान लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो अपलोड कर प्रशासन को चुनौती दे रहा है। प्रिंस खान ने फिर एक ऑडियो जारी कर गैंगस्टर फहीम खान और उसके पूरे परिवार को धमकी दी है। ऑडियो क्लिप में इकबाल खान और उसके साथियों को चुन चुन कर मारने की बात कह रहा है। उसने आधुनिक हथियारों का धौंस दिखाते हुए फहीम खान और उसकी फैमिली को बचकर रहने की नसीहत दी है।

स्विमिंग पुल का जारी किया वीडियो

प्रिंस खान ने एक स्विमिंग पुल का वीडियो भी जारी किया है। इसमें वह अपने साथियों के साथ तैरता हुआ नजर आ रहा है। प्रिंस ने अपने इस वीडियो से जिले के एसपी को जवाब दिया है। बता दें कि एसपी ने प्रिंस खान के हथियार को खिलौना बताया था और कहा था कि प्रिंस खान के रोजी रोटी पर आफत आ गया है इसलिए वह इस तरह की हरकत कर रहा है। एसपी के बयान के बाद प्रिंस ने अपनी रईसी दिखाने के लिए स्विमिंग पुल का वीडियो जारी किया। 

लाइजनिंग अधिकारी को भी दी थी धमकी

 प्रिंस खान आउटसोर्सिंग के लाइजनिंग अधिकारी मोहम्मद इजराफिल उर्फ लाला से कुछ महीने से लगातार रंगदारी की मांग व्हाट्सएप के जरिये कर रहा है। इसकी शिकायत लाइजनिंग अधिकारी ने पुलिस से की थी। लाइजनिंग अधिकारी मोहम्मद इजराफिल ने भी प्रिंस को खुली चुनौती दे रखी है।

चौथी कक्षा पास है गैंगस्टर प्रिंस खान

बताते चलें कि खुद को धनबाद का छोटे सरकार बताने वाला प्रिंस खान चौथी पास है। रिश्तेदारी की बात करें तो वासेपुर गैंगस्टर फ़हीम खान का प्रिंस खान भांजा है। फहीम खान और उसकी पूरी फैमिली को वह पूरी तरह से बर्बाद करना चाहता है। 24 नवंबर 2021 को व्यवसायी नन्हे खान की हत्या दिनदहाड़े गोली मारकर कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद प्रिंस खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमे उसने नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद से व्यवसायी प्रिंस खान से दहशत में थे।

Share this:

Latest Updates