Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पत्नी से तलाक लेंगे भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह, कोर्ट में दाखिल की अर्जी

पत्नी से तलाक लेंगे भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह, कोर्ट में दाखिल की अर्जी

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए आरा कोर्ट में अर्जी दी है। आरा फैमिली कोर्ट में सुपर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पहुंची, लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंच सके हैं। 

26 मई को पेशी का कोर्ट ने दिया आदेश

आरा फैमिली कोर्ट में पवन सिंह की पत्नी की पेशी हुई। इसके बाद जज ने 26 मई को पेशी की अगली तारीख मुकर्रर की है। मालूम हो कि पवन सिंह की ये दूसरी शादी है। पहली पत्नी नीलम की मौत (सुसाइड) के बाद पवन बेहद अकेले पड़ गए थे।इस दौरान पवन सिंह का नाम अक्षरा सिंह (एक्ट्रेस) से भी खूब जुड़ा, लेकिन इस बीच पवन सिंह ने ज्योति सिंह नाम की लड़की से दूसरी शादी कर ली। इस शादी के बाद अक्षरा और पवन सिंह का विवाद मीडिया में काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था और अक्षरा सिंह ने कई संगीन आरोप पवन सिंह पर लगाए थे।

Share this:

Latest Updates