Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA- UKRAINE WAR : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक में रूस दुनिया को बताएगा यूक्रेन का सच

RUSSIA- UKRAINE WAR : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक में रूस दुनिया को बताएगा यूक्रेन का सच

भीषण युद्ध के बीच रूस अगले माह 6 मई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक करेगा। इसमें वह यूक्रेन में जमीनी स्थिति के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी देगा। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र में रूसी मिशन के वरिष्ठ कानूनी सलाहकार सर्गेई लियोनिदचेंको ने की। उन्होंने यूक्रेन में युद्ध के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया। सर्गेई ने कहा- ‘यदि आप यूक्रेन की वास्तविक स्थिति के बारे में सच्चाई जानना चाहते हैं, तो 6 मई को हमारी एरिया-फॉर्मूला बैठक में आएं। हम आपको तथ्यों से अवगत कराने के लिए अग्रिम पंक्ति पर काम कर रहे कुछ स्वतंत्र संगठनों को सामने लाने की योजना बना रहे हैं।’

पश्चिमी मीडिया की आलोचना

उन्होंने यूक्रेन के मुद्दे पर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग के लिए पश्चिमी मीडिया की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी मीडिया ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के अत्याचारों की अनदेखी की है। लियोनिदचेंको ने कहा कि झूठे समाचारों का प्रवाह यूक्रेनी नव-नाजियों, भाड़े के विदेशी सैनिकों और उनके प्रायोजकों को जघन्य अपराधों में हिस्सा लेने या करने के लिए जवाबदेह होने से नहीं बचाएगा। उन्होंने कहा कि इसके कई गवाह हैं। इसके साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Share this:

Latest Updates