Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोदी सरकार ने संताल परगना को दी स्पेशल गिफ्ट, पाइपलाइन से एलपीजी सप्लाई की योजना को मिला अप्रूवल, जानें किन जिलों को मिलेगा लाभ

मोदी सरकार ने संताल परगना को दी स्पेशल गिफ्ट, पाइपलाइन से एलपीजी सप्लाई की योजना को मिला अप्रूवल, जानें किन जिलों को मिलेगा लाभ

मोदी सरकार ने संताल परगना प्रमंडलवासियों को स्पेशल गिफ्ट दी है। सरकार ने देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका और जामताड़ा में पाइपलाइन से एलपीजी की आपूर्ति योजना को मंजूरी दे दी है।

बिहार के बांका जिले को भी लाभ

बिहार के बांका जिले को भी सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा। पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड की ओर से मंजूरी के बाद काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा। रसोई गैस के उपभोक्ता मीटर के अनुसार बिल भुगतान करेंगे। केंद्री सरकार की ओर से देश के 27 जिलों में इस योजना का लाभ उपभोक्ताओं को देने की मंजूरी प्रदान की गई है। इसमें संताल-परगना प्रमंडल के साथ बिहार के बांका जिला को भी शामिल किया गया है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने की थी पहल

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से इस दिशा में की गई पहल के बाद प्रमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए योजना को मंजूरी प्रदान की गयी है। सांसद ने बताया कि योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने सहित इसके विस्तार के लिए बोली की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 11वें दौर की बोली के बाद इसकी घोषणा कर दी गयी है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड इस कार्य को पूरा करेगी। सांसद ने योजना के तहत प्रमंडल को शामिल किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार व्यक्त किया है।

Share this:

Latest Updates