Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Gold And Silver Rate, 12 October 2024 : आज भी सोना-चांदी में लगाइए मनी, कल पाइप आमदनी

Gold And Silver Rate, 12 October 2024 : आज भी सोना-चांदी में लगाइए मनी, कल पाइप आमदनी

Gold And Silver Price, 12 October 2024 : सोना-चांदी में इन्वेस्ट कर कमाई करना सुरक्षित माना जा रहा है। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद लाभ की गारंटी दिख रही है। याद रखिए, सोना-चांदी की कीमत रोज बदलती रहती है। इस कारण रोजाना की कीमत पर ध्यान देकर ही इसे खरीदना जरूरी है। सामान्य रूप से आम लोग जो बाजार से सोना खरीदते हैं, वह 22 और 24 कैरेट का होता है। इसलिए हम इस खबर में प्रतिदिन 22 और 24 कैरेट के सोने की कीमत के उतार-चढ़ाव को बताते हैं। साथ ही पिछले 10 दिनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव को भी बताते हैं। 12 अक्टूबर को सोना-चांदी दोनों का दाम बढ़ा है। कल भी बढ़ सकता है। 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत आज ₹71,110 है। कल ₹71,100 थी। मतलब प्रति 10 ग्राम ₹10 बढ़ी है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत आज ₹77,560 है। कल ₹77,550 थी। मतलब प्रति 10 ग्राम ₹10 बढ़ी है। 1 किलो चांदी का दाम आज ₹77,800 है। कल ₹77,500 था। मतलब प्रति किलो ₹300 बढ़ा है। झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना में भी सोना-चांदी दोनों का यही रेट रहा।

पिछले 10 दिनों का बाजार में सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव


11 October 2024 ₹ 70,440 (-10) ₹ 76,830 (-10), 10 October 2024 ₹ 70,440 (-10) ₹ 76,830 (-10), 9 October 2024 ₹ 71,140 (-10) ₹ 77,590 (-10), 8 October 2024 ₹ 71,140 (-10) ₹ 77,590 (-10), 7 October 2024 ₹ 71,340 (-10) ₹ 77,810 (-10), 6 October 2024 ₹ 71,350 (0) ₹ 77,820 (0), 5 October 2024 ₹ 71,360 (10) ₹ 77,830 (10), 4 October 2024 ₹ 71,250 (100) ₹ 77,710 (110), 3 October 2024 ₹ 71,160 (10) ₹ 77,610 (10), 2 October 2024 ₹ 71,150 (500) ₹ 77,600 (540).

खरीदने के पहले जान लें सोने की शुद्धता का आधार

गोल्ड खरीदने से पहले इसकी शुद्धता जानना जरूरी है, जिसे कैरेट से बताया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है। 24 कैरेट गोल्ड लचीला होता है और मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य धातु को मिलाने की जरूरत होती है। शुद्धता जितनी अधिक होगी, गोल्ड उतना ही महंगा होता जाता है।

22 कैरेट सोने की शुद्धता

22 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी मेकिंग के लिए बेहतर होता है क्योंकि यह 24 यह कैरेट गोल्ड की तुलना की कठोर होता है। 22 कैरेट गोल्ड में सिल्वर, निकेल या कोई अन्य मेटल मिला कर ज्वैलरी बनाई जाती है। अन्य मेटल्स की मिक्सिंग से गोल्ड अधिक कड़ा होता है और ज्वैलरी के लिए उपयुक्त रहता है। 22 कैरेट गोल्ड 91.67 प्रतिशत शुद्धता का संकेत है।

Share this:

Latest Updates