Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अत्यंत शर्मनाक : असामाजिक तत्वों ने पूजा पंडाल में की तोड़फोड़, जांच शुरू…

अत्यंत शर्मनाक : असामाजिक तत्वों ने पूजा पंडाल में की तोड़फोड़, जांच शुरू…

Hyderabad news : यह अत्यंत शर्मनाक है कि दुर्गोत्सव के समय पूजा पंडाल में असामाजिक तत्वों ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में तोड़फोड़ की और मां दुर्गा के हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

भाजपा ने किया विरोध

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद के बेगम बाजार पुलिस स्टेशन की सीमा में नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में एक दुर्गा पूजा पंडाल में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हुंडी (दान पेटी) को एक तरफ ले जाने के कारण देवी दुर्गा की मूर्ति को हुए नुकसान को लेकर लोगों ने नामपल्ली की मुख्य सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता माधवी लता ने कहा कि पूरी घटना असभ्य है, असंस्कृत है।

जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस

जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। स्थानीय बेगम बाजार पुलिस ने कहा कि मूर्ति के पास रखी पूजा सामग्री को अज्ञात आरोपियों ने तोड़ दिया। मूर्ति का एक हिस्सा भी टूटा मिला। मूर्ति नामपल्ली के प्रदर्शनी मैदान के अंदर एक पंडाल में स्थापित की गई थी। पंडाल के आयोजकों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि यह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर किया गया कृत्य था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Share this:

Latest Updates