Guwahati news : असम के धुबरी जिले में एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUB) कार ने अपनी चपेट में लेकर चार बच्चों की जान ले ली। धुबरी के पुलिस SP नवीन सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी। बताया कि जब बच्चे सुबह-सुबह गोलकगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 17 से सटे अपने घर के पास टहल रहे थे, उस दौरान एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी।
3 बच्चों की हो गई स्पॉट डेथ
SP ने कहा कि हमने तेज गति से एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सिंह ने बताया कि तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पीड़ितों की पहचान मरियम खातून, जौई रहमान, अबू रैहान और मेहेदी हुसैन के रूप में हुई है।



