Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हरियाणा का रण जीतने के बाद नड्डा अति उत्साहित, कर दिया यह बड़ा दावा…

हरियाणा का रण जीतने के बाद नड्डा अति उत्साहित, कर दिया यह बड़ा दावा…

Bilaspur news : 8 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अति उत्साहित हैं। उन्होंने आगे आने वाले महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी अपनी जीत का बड़ा दावा किया है।

नैना देवी मंदिर में पूजा करने के बाद बोले

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिलासपुर में श्री नैना देवी मंदिर में मत्था टेकने और ‘कंजक पूजन’ करने वाले नड्डा ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के प्रदर्शन से खुश हैं। आज मुझे शारदीय नवरात्रों में नवमी के दिन मां नैना देवी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम सब लोग माता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अपनी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी।

हरियाणा में विपक्ष को करारा जवाब

नड्डा ने कहा कि हरियाणा के लोगों- युवाओं, किसानों, महिलाओं और अन्य सभी वर्गों ने विपक्षी दलों को करारा जवाब दिया और स्पष्ट कर दिया कि वे प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास करते हैं। नड्डा ने कहा कि आज आतंकवाद पर नियंत्रण है और बीजेपी का शासन सिर्फ सत्ता में बैठने के लिए नहीं बल्कि देश को सुरक्षित बनाने के लिए है।

Share this:

Latest Updates