Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

घर में घुसकर अपराधियों ने फोड़ा बम

घर में घुसकर अपराधियों ने फोड़ा बम

Dhanbad News : जिले के अलकडीहा ओपी अंतर्गत सुरुंगा में अपराधियों ने रैयत विस्थापित ग्रामीण मोर्चा के पांडव रजक के घर में पहुंचकर आतंक मचाया. अपराधियों ने बम भी फोड़ा. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हां, एस्बेस्टस का घर क्षतिग्रस्त हो गया.

भुक्तभोगी पांडव रजक ने इसकी सूचना अलकडीहा ओपी प्रभारी को दी. फोन पर सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी रजक के घर पहुंचे. स्थिति का जायजा लिया. पांडव रजक ने बताया कि वे लोग घर में सोए हुए थे. इसी बीच, रात के करीब 12:40 बजे अपराधी घर में आ धमके. बम फोड़ना शुरू कर दिया. कुछ ही देर बाद अपराधी वहां से भाग गए. बम फूटने की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए. फिलहाल पांडव रजक का परिवार सदमे में है. अपराधियों ने बम क्यों फोड़े, इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Share this:

Latest Updates