Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कंपनी हो तो ऐसी, स्टाफ को प्रोत्साहित करने के लिए दे दी 28 कारें और 29 बाइक

कंपनी हो तो ऐसी, स्टाफ को प्रोत्साहित करने के लिए दे दी 28 कारें और 29 बाइक

New Delhi news : ऐसी कंपनी में कौन काम नहीं करना चाहेगा, जहां कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े-बड़े गिफ्ट दिए जाते हैं। चेन्नई की एक कंपनी ने ऐसा कर नई मिसाल कायम की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई स्थित ढांचागत इस्पात डिजाइन और डिटेलिंग कंपनी, टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस ने अपने स्टाफ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 28 नई कारें और 29 बाइक गिफ्टमें दी हैं।

कंपनी के प्रति समर्पण की सराहना

कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रीधर कन्नन का कहना है कि ये उपहार कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने और उनके समर्पण की सराहना करने के लिए हैं। कंपनी ने कर्मचारियों के योगदान को उनके प्रदर्शन और सेवा के वर्षों के आधार पर मापा।

कर्मचारी कंपनी की सबसे बड़ी संपत्ति

कन्नन ने कहा कि हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं और उनकी उपलब्धियों को मान्यता देना हमारे लिए गर्व की बात है। बताया कि कंपनी में लगभग 180 कर्मचारी हैं, जो साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन अत्यधिक कुशल हैं। कंपनी केवल वाहनों तक सीमित नहीं रही, बल्कि विवाह सहायता के रूप में भी 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये देने का निर्णय लिया है।

Share this:

Latest Updates