Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जौनपुर में सराफा कारोबारी के बेटे को अगवा कर मांगा 40 लाख

जौनपुर में सराफा कारोबारी के बेटे को अगवा कर मांगा 40 लाख

अपहृत के चाचा के मोबाइल पर आया फिरौती का मैसेज

Jaunpur news, UP news :  जौनपुर में सुरेरी थानाक्षेत्र में सराफा कारोबारी के बेटे को बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। बदमाशों ने अपहृत युवक के चाचा के मोबाइल पर मैसेज भेज कर 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गईं है।

प्रदीप गुप्ता की सोने-चांदी की दुकान है

सुरेरी थाना क्षेत्र के हनुमानगंज (अड़ियार) गांव निवासी प्रदीप गुप्ता की बाजार में ही सोने-चांदी की दुकान है। इसके अलावा वह बर्तन और फर्नीचर का भी करोबार करते हैं। प्रदीप के 24 वर्षीय पुत्र सूरज गुप्ता भी कारोबार में हाथ बंटाते हैं। 18 अक्तूबर की भोर में सूरज टहलने के लिए घर से निकले थे। वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान होकर खोजने लगे। 19 अक्टूबर की सुबह सूरज के चाचा राजीव गुप्ता के मोबाइल पर सूरज के ही मोबाइल से वाट्सअप मैसेज आया। बदमाशों ने सूरज के अपहरण करने की बात करते हुए 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी। कुछ देर बाद एक फोटो भी भेजी गई, जिसमें सूरज बदमाशों के बीच में कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। मैसेज में 24 घंटे में फिरौती की रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। यह देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

प्रदीप गुप्ता ने दी पुलिस को मामले की सूचना

सूरज के पिता प्रदीप गुप्ता ने मामले की सूचना सुरेरी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन की जा रही है। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विवेक सिंह ने बताया कि तीन टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

Share this:

Latest Updates