Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा : शिवराज

झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा : शिवराज

• शिवराज सिंह चौहान ने गढ़वा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ तिवारी के समर्थन में की जनसभा


Garhwa News : केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को गढ़वा विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सत्येन्द्र नाथ तिवारी के समर्थन में नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की और विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
शिवराज ने जेएमएम और हेमन्त सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन और गठबंधन की सरकार ने वन सम्पदा, जल सम्पदा, खनिज सम्पदा और सौंदर्य से भरपूर राज्य को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर दिया है। बेईमान सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचारों की लम्बी फेहरिस्त है। इनके मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद हुए हैं और गरीब जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इसलिए अब झारखंड की जनता ने जेएमएम की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। झारखंड में भाजपा की सरकार ही सुशासन स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।

ईंट, बालू, पत्थर, कोयला सब खा गये


शिवराज ने कहा कि जेएमएम और उनके मंत्रियों ने पूरे झारखंड को लूट लिया है। हमने सुना है कि रावण का भाई कुम्भकरण 06 महीने सोता था और जब उठता था, तो केवल खाता ही रहता था। कुम्भकरण तो छह महीने ही खाता था, लेकिन यहां मंत्री 12 महीने ही खाते रहते हैं। ये ईंट, पत्थर, बालू, कोयला खा जाते हैं, जल जीवन मिशन का पैसा खा जाते हैं। मनरेगा का पैसा खा जाते हैं। मैं आज वचन देने आया हूं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पक्के मकान बनाने के लिए बालू मुफ्त दिया जायेगा। कोई भी गरीब कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा, यह मोदी का संकल्प है।


यह माटी, बेटी, रोटी बचाने का चुनाव है


शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बेईमान गठबंधन की सरकार ने झारखंड को विदेशी घुसपैठियों का गढ़ बना दिया। बांगलादेश से घुसपैठिये आ रहे हैं। घुसपैठिये बेटियों से विवाह भी कर लेते हैं और विवाह करके उनके नाम पर जमीन भी खरीद लेते हैं। ये हमारी बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सोरेन सरकार में 07 हजार 400 बेटियों के साथ बलात्कार हुए हैं। रुबिका पहाड़िया जैसी बेटियों की निर्मम हत्या की गयी है। बलात्कार हो रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं, लूट हो रही है, डकैती हो रही है। यदि हम आज भी चुप रहे, तो समझ लेना यह झारखंड नहीं बचेगा। यह बंगलादेशी घुसपैठियों का घर हो जायेगा। इसलिए यह चुनाव केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं है, यह चुनाव झारखंड में माटी बचाने का चुनाव है।

सरकार बनते ही बहनों के खाते में आयेंगे 2,100 रुपये


शिवराज कहा कि पांच साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान जेएमएम ने महिलाओं से वादा किया था कि, उन्हें हर महीने चूल्हा खर्च के लिए दो हजार रुपये दिये जायेंगे। लेकिन, 04 साल 10 महीने हेमन्त सोरेन को माताओ-बहनों की याद नहीं आयी और अब चुनाव आते ही उनके खाते में महज एक हजार रुपये डाले जा रहे हैं। हमारी सरकार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओड़िशा सहित कई राज्यों में बहनों के खातों में पैसे डाल रही है और झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार बनते ही उसी महीने से हर 11 तारीख को बहनों के खाते में 2,100 रुपये की सम्मान राशि डाली जायेगी।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया


शिवराज ने कहा कि सोरेन सरकार ने युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन किसी को भी नौकरी नहीं मिली। अब चुनाव आ गये हैं, तो सिपाही भर्ती के नाम पर युवाओं को कड़ी धूप में 10-10 किलोमीटर तक दौड़ा दिया। कई बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं, हत्या है। साथ ही, कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही हम इस पूरे मामले की जांच करायेंगे। दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा। शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में दो लाख 87 हजार से ज्यादा खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जायेगा। कैलेंडर बना कर तय करेंगे कि किस तारीख को परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आयेगा और किस दिन नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे।

Share this:

Latest Updates