Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

योगी आदित्यनाथ ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी बोनस देने की घोषणा की

योगी आदित्यनाथ ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी बोनस देने की घोषणा की

Lucknow news, UP news :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्य के लाखों कर्मचारियों को दिवाली बोनस का ऐलान कर दिया। उन्होंने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी बोनस देने की घोषणा की है। इससे पूर्व दिवाली से पहले ही कर्मचारियों को वेतन मिलने की घोषणा हो चुकी है। इस बाबत आदेश पहले ही जारी हो चुका है।

बोनस के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी साझा की गई है। इसके अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों के साथ ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी 2023-2024 के लिए बोनस देने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि सैलरी के साथ ही बोनस दिया जाएगा। इस बार 30 अक्टूबर को सैलरी देने का आदेश जारी किया जा चुका है। 31 को दिवाली है। ऐसे में अन्य कर्मचारियों के साथ ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की भी इस बार हैप्पी दिवाली हो गई है।

Share this:

Latest Updates