Mumbai news : बॉलीवुड अभिनेत्री ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ पर तंज कसा है। उन्होंने बगैर नाम लिए अयोध्या राम मंदिर को लेकर दिए फैसले को भयानक करार दिया है। साथ ही कहा कि देश के शीर्ष जज इसके लिए भगवान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हाल ही में मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के समाधान के लिए ईश्वर से प्रार्थना की थी। भास्कर ने लिखा है कि देश के शीर्ष जज का अपने भयानक फैसले के लिए भगवान को जिम्मेदार बताने का कदम कितना सहज था। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) भी सीजेआई की बात पर सवाल उठा चुकी है।
स्वरा भास्कर का मुख्य न्यायाधीश पर तंज

Share this:


