Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बस स्टैंड से टेम्पो चालक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

बस स्टैंड से टेम्पो चालक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad News : शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरटांड़ बस स्टैंड शिव मंदिर के समीप गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जिसके बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धैया निवासी छोटू नामक व्यक्ति का शव मंदिर के समीप स्थानीय लोगों ने पड़ा देखा। जिसके बाद मामले की सूचना सदर पुलिस को दे दी गई है।

IMG 20241024 WA0003

प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि छोटू एक टेंपो चालक है । जो धैया में भाड़े के मकान पर रहता था। वह देर रात से घर नहीं गया था। जिसे परिजन खोजबीन करने में जुटे हुए थे। वहीं छोटू के शव को गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस व उसके परिवार को मामले की जानकारी  दी। जिसके बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share this:

Latest Updates