Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ईसीआरकेयू चंद्रपुरा शाखा के भूतपूर्व अध्यक्ष सीबी सिंह का निधन, यूनियन में शोक की लहर

ईसीआरकेयू चंद्रपुरा शाखा के भूतपूर्व अध्यक्ष सीबी सिंह का निधन, यूनियन में शोक की लहर

Dhanbad News : धनबाद-चंद्रपुरा ईसीआरकेयू शाखा के भूतपूर्व अध्यक्ष और समाजसेवी सी बी सिंह का बीती रात निधन हो गया। श्री सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मुंबई में एक निजी अस्पताल में चल रहा था । मृत्यु के समय उनकी उम्र 65 साल थी। वो अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं जो चंद्रपुरा में रहते हैं । स्व. सिंह ईसीआरकेयू के एक कर्मठ पदाधिकारी थे। वे इस क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे।

उनके निधन पर ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डी के पांडेय, अपर महामंत्री मो ज़्याउद्दीन, सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा, चंद्रपुरा शाखा सचिव चंदन शुक्ला और मीडिया प्रभारी एन के खवास ने श्री सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है।

Share this:

Latest Updates