Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अगर आप SBI के खाताधारक हैं तो आपके लिए बल्ले-बल्ले, जान लीजिए क्यों और कैसे…

अगर आप SBI के खाताधारक हैं तो आपके लिए बल्ले-बल्ले, जान लीजिए क्यों और कैसे…

New Delhi news, Business news : एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक है। इसके खाता धारकों की संख्या लगभग 50 करोड़ है। अगर आप भी एसबीआई के खाताधारक हैं, तो आपके लिए बल्ले-बल्ले, क्योंकि1 नवंबर 2024 से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाता धारकों के लिए दो महत्वपूर्ण नए नियम लागू होने जा रहे हैं। ये दोनों नियम खाताधारकों को लाभ पहुंचाएंगे। आइए,जानते हैं कैसे।

बचत खातों पर ब्याज दर में इजाफा

SBI ने अपने बचत खातों पर मिलने वाली ब्याज दरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब ग्राहकों को अपने बचत खातों पर 4.00% की ब्याज दर प्राप्त होगी। यहज्ञपहले 3.50% थी। यह बढ़ोतरी 1 नवंबर 2024 से प्रभावी होगी। अब ग्राहकों को अपने बचत खाते में जमा राशि पर अधिक ब्याज मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

डिजिटल लेनदेन पर कम फीस

SBI ने डिजिटल लेनदेन पर लगने वाले शुल्क में कमी की है। 1 नवंबर 2024 से बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल लेनदेन को और सस्ता बनाने के लिए शुल्क को कम कर दिया है। UPI और NEFT जैसे डिजिटल भुगतान माध्यमों के माध्यम से किए गए लेनदेन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे ग्राहकों को न केवल पैसे बचाने में मदद मिलेगी, बल्कि यह डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा भी देगा। इन परिवर्तनों का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अधिकतम लाभ प्रदान करना और उन्हें बेहतर बैंकिंग अनुभव उपलब्ध कराना है।

Share this:

Latest Updates