Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जानिए एक और लुटेरी दुल्हन को : ऐसी ठगिन आपने नहीं देखी होगी, ससुराल जाते समय ऐसा किया कि…

जानिए एक और लुटेरी दुल्हन को : ऐसी ठगिन आपने नहीं देखी होगी, ससुराल जाते समय ऐसा किया कि…

Bhuvneshwar news : शादी संबंधी कई तरह की चौंकाने वाली घटनाएं हमको सुनने को मिलती हैं। दातागंज से ऐसे ही एक घटना सामने आई है। रुपए के दम पर लड़के की शादी और शादी के बाद दुल्हन के कारनामे सुनकर सभी चकित हैं और बेचारा दूल्हा पछता रहा है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने 1.20 लाख रुपये लेकर युवक की शादी करा दी। शादी के बाद जब दूल्हा दुल्हन को कार से लेकर अपने घर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में दुल्हन ने शोर मचा दिया। कार रुकी, तभी कार में सवार दुल्हन और उसका भाई भागने लगा। लोगों ने पीछा कर उन दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाया। पुलिस सभी को थाने ले गई। दूल्हे के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। यह घटना थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी नरेश पाल और उनके बेटे रवि के साथ घटी है।

गिरोह बनाकर की जाती है शादी के नाम पर ठगी

बताया जा रहा है कि दुल्हन को हरियाणा से लाया गया। जिन दो लोगों ने नरेश पाल से संपर्क किया था। उनका यह गिरोह है, जो लोगों को फंसा कर शादी कराते हैं। इसके बाद दुल्हन नकदी, जेवरात लेकर गायब हो जाती है। सीओ केके तिवारी ने बताया कि शाम को मामला संज्ञान में आया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates