Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंगेतर के सामने ही युवती से गैंगरेप करने वाले 3 आरोपियों को यूं पुलिस ने दबोचा…

मंगेतर के सामने ही युवती से गैंगरेप करने वाले 3 आरोपियों को यूं पुलिस ने दबोचा…

Bhuvneshwar news : 21 साल की युवती, जो ओडिशा के नयागढ़ जिले में मंदिर से अपने मंगेतर के साथ लौट रही थी को गैंगरेप का शिकार बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया घटना का वीडियो 

ओडिशा पुलिस ने कल यानी शनिवार को बताया कि घटना 20 अक्टूबर की शाम को हुई। 24 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पुरुषों के एक समूह ने पिथाखई जंगल के समीप कथित तौर पर लड़का लड़की को रोका। उन्हें उन्हें जबरन समीप के एक जंगल में लेकर गए। वहां उन्होंने उसके मंगेतर को चाकू के बल पर बंधक बना लिया और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस घटना की वीडियो भी बनाया और एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

नौंवीं की छात्रा के साथ टीचर ने किया बलात्कार

दूसरी और गुजरात की एक घटना सामने आई है, जिसमें में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ उसके स्कूल टीचर ने ही बलात्कार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। गुजरात के दाहोद जिले के एक आवासीय विद्यालय में नौंवी कक्षा की एक आदिवासी छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के लिए एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this:

Latest Updates