Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अहमदाबाद के नारोल स्थित कपड़ा फैक्टरी में गैस रिसाव से दो की मौत, छह गम्भीर

अहमदाबाद के नारोल स्थित कपड़ा फैक्टरी में गैस रिसाव से दो की मौत, छह गम्भीर


Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद जिले के नारोल स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में गैस रिसाव से दो लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना में गम्भीर रूप से जख्मी 06 लोगों को मणिनगर के एलजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अहमदाबाद अग्निशमन विभाग के अनुसार नारोल के देवी सिंथेटिक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में केमिकल रिएक्शन के बाद गैस रिसाव की घटना में 08 कर्मचारी बेहोश हो गये।

साथी कर्मचारियों ने 108 आपाताकालीन एम्बुलेंस को फोन किया, जिसके बाद सभी को मणिनगर के एलजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां लवकुश (32) और कमल यादव (25) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य छह में से चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक उपकरण पर रख गया है। पुलिस के मुताबिक घटना में जख्मी हुए लोगों में मफुज अंसारी (42), महेन्द्र (50), इशाद खान (25), मंगल सिंह (56), अशोक भाई (56), मालजीभाई (59) शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates