Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में आयोजित सम्मान समारोह में भोजपुरी कलाकारों को किया गया सम्मानित

मोतिहारी में आयोजित सम्मान समारोह में भोजपुरी कलाकारों को किया गया सम्मानित

Motihari news : शहर के हरियन छपरा स्थित एक निजी आवास पर रवि आर्ट इंटरटेनमेंट के बैनर तले सम्मान समारोह आयोजित की गई। इसमें भोजपुरी फिल्मबेव सीरीज के निर्देशक, लेखक, गीतकार, कैमरामैन, संगीतकार एवं अभिनेता व अभिनेत्री सहित कई बड़ी तथा छोटी भूमिका निभाने वाले कलाकारों को दीपावली उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक चिरैया के शाखा प्रबंधक रवि रंजन ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

1000072217

केक काटकर मनाया जश्न

वहीं यूट्यूब चैनल रवि आर्ट इंटरटेनमेंट के एक हजार से अधिक सब्सक्राइबर होने की खुशी में भोजपुरी फिल्म निर्माता व अभिनेता अरविंद कुमार ने सभी कलाकारों के साथ केक काटकर जश्न मनाया। सम्मान पाने वालों में भोजपुरी फिल्म निर्देशक विकास तिवारी, कैमरा मैन रवि रंजन श्रीवास्तव, अभिनेत्री सलोनी सिंह, प्रतिमा शर्मा, राजकुमारी देवी,  बबीता पाडेय आदि कलाकार शामिल हैं।

 मौके पर सेवानिवृत प्रधानाध्यापक खुर्शीद आलम, आकाश कुमार, गणेश राठौर, अंबुजेश, हिमांशु, शिक्षक अरुण कुमार सुमन, चंद्रकांत ठाकुर, ध्रुवनारायण, रूपेश सहित कई लोग मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates