Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खनन टास्क फोर्स ने पकड़ा अवैध कोयला लदा ट्रक

खनन टास्क फोर्स ने पकड़ा अवैध कोयला लदा ट्रक

Dhanbad News : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने बुधवार की संध्या अवैध कोयला लदा एक ट्रक पकड़ा है।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए खान निरीक्षक  बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि आज संध्या टास्क फोर्स ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया।

जांच के क्रम में गोविंदपुर थाना क्षेत्र से अवैध कोयला लदा ट्रक संख्या जेएच 09 ए.एफ. 1026 पकड़ा गया।

ट्रक को गोविंदपुर थाना को सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई जारी है। अभियान में खान निरीक्षक  बिनोद बिहारी प्रमाणिक,  सुमित प्रसाद एवं आवंटित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Share this:

Latest Updates