Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Dhanbad News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बुधवार को कृषि बाजार समिति एवं धनबाद पॉलिटेक्निक में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात जवानों को 24 घंटे मुस्तैदी से निगरानी रखने एवं सीसीटीवी की निरंतर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि विधानसभावार रेंडमाइजेशन के उपरांत संबंधित विधानसभा के लिए बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच एवं राजनीतिक पार्टियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों को रखकर सील किया गया है, जिसकी सुरक्षा 24 घंटे की जा रही है। इस दौरान अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल  चंदन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  सुनिल कुमार सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी  आलोक कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates