Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केशव चंद्रा एनडीएमसी के नये चेयरमैन नियुक्त

केशव चंद्रा एनडीएमसी के नये चेयरमैन नियुक्त


New Delhi News: केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केशव चंद्रा को नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है।
केशव चंद्रा 1995 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केन्द्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे।
उनकी नियुक्ति एनडीएमसी के पूर्व चेयरमैन नरेश कुमार के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुए पद पर की गयी है।
एमएचए निदेशक अनीश मुरलीधरन ने बुधवार को इस सम्बन्ध में दिल्ली के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर सूचित किया है। इसमें कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से केशव चंद्र, आईएएस (एजीएमयूटी:1995) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद का चेयरमैन नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

Share this:

Latest Updates