Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी


New Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अच्छाई में आस्था रखते हुए भारत की गौरवशाली संस्कृति पर गर्व करें और एक स्वस्थ, समृद्ध और संवेदनशील समाज के निर्माण तथा प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लें।
राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है…’दीपावली के शुभ अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। दीपावली खुशियों और उमंगों का त्योहार है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव है। यह त्योहार देश-विदेश में विभिन्न समुदायों और वर्गों द्वारा उल्लास से मनाया जाता है। यह पर्व एक उज्ज्वल भविष्य के लिए आशा का संचार करता है।’
उन्होंने कहा, ‘दीपावली के पावन अवसर पर हमें अपने अंत:करण को आलोकित करने और प्रेम, करुणा तथा सामाजिक सद्भाव जैसी सद्वृतियों को अपनाने का निश्चय करना चाहिए। यह पर्व वंचित और जरूरतमंदों की सहायता करने और उनके साथ खुशियां बांटने का अवसर भी है।’

Share this:

Latest Updates