Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दीपावली का शुभ मुहूर्त नहीं जानते हैं, तो जान लीजिए, फिर कीजिए पूजा…

दीपावली का शुभ मुहूर्त नहीं जानते हैं, तो जान लीजिए, फिर कीजिए पूजा…

Deepawali Shubh muhurt : आज यानी गुरुवार को दीपों का पर्व दीपावली है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का पर्व। सुख, शांति और समृद्धि की कामना का पर्व। अंधेरे पर प्रकाश का पर और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व। यदि इस पूजा की शुभ बेला की आपको जानकारी नहीं है, तो जरूर जान लीजिए। उसके बाद पूजन विधि प्रारंभ कीजिए। यह त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। दीपावली के दिन पूजा के अलावा घर को सजाना, रंगोली बनाना, दीये जलाना और लाइट्स टांगना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन घर की सफाई भी महत्वपूर्ण होती है।

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा के लिए शुभ समय प्रदोष काल में होता है। इस साल अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3:52 बजे से शुरू होगी और 1 नवंबर की शाम को समाप्त होगी।

मुख्य पूजा समय : शाम 5:36 बजे से रात 8:11 बजे तक। वृषभ लग्न: शाम 6:25 बजे से रात 8:15 बजे तक। महानिशीथ काल: रात 11:39 बजे से 12:30 बजे तक।

किस शहर में कब शुभ बेला

रांची : शाम 6:52 से रात 8:32 बजे तक। पटना : शाम 6:55 बजे से रात 8:35 बजे तक। दिल्ली एनसीआर: शाम 6:57 बजे से 8:36 बजे तक। अहमदाबाद: शाम 6:52 बजे से 8:35 बजे तक। मुंबई: शाम 6:57 बजे से 8:36 बजे तक। चेन्नई: शाम 5:42 बजे से 6:16 बजे तक। चंडीगढ़: शाम 5:35 बजे से 6:16 बजे तक। हैदराबाद: शाम 5:44 बजे से 6:16 बजे तक। कोलकाता: शाम 5:45 बजे से 6:16 बजे तक। पुणे: शाम 6:54 बजे से 8:33 बजे तक। बेंगलुरू: शाम 6:47 बजे से 8:21 बजे तक।

Share this:

Latest Updates