Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नवाचार और प्रौद्योगिकी में भारतीय युवा सर्वश्रेष्ठ : प्रधानमंत्री

नवाचार और प्रौद्योगिकी में भारतीय युवा सर्वश्रेष्ठ : प्रधानमंत्री


New Delhi News: गिटहब के सीईओ थॉमस डोमके के भारत में तेजी से बढ़ते डेवलपर समुदाय सम्बन्धी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि जब बात नवाचार और प्रौद्योगिकी की आती है, तो भारतीय युवा सर्वश्रेष्ठ हैं।
मोदी ने नवाचार और प्रौद्योगिकी में उपलब्धियों के लिए देश के युवाओं की सराहना की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘जब नवाचार और प्रौद्योगिकी की बात आती है, तो भारतीय युवा सर्वश्रेष्ठ में से हैं!’

गिटहब ने देशों के बीच ‘सबसे तेजी से बढ़ती डेवलपर आबादी’ के लिए भारत की प्रशंसा की
इससे पहले गिटहब के सीईओ थॉमस डोमके ने देशों के बीच ‘सबसे तेजी से बढ़ती डेवलपर आबादी’ के लिए भारत की प्रशंसा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में डोमके ने कहा, ‘बेशक, मुझे भारत के प्रति कुछ प्यार दिखाना होगा। अब दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती डेवलपर आबादी के साथ वैश्विक तकनीकी दिग्गज के रूप में भारत का उदय अपरिहार्य है।’
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘भारत के डेवलपर्स एक कदम और आगे बढ़ गये हैं। वे एआई बनाने के लिए तेजी से एआई का उपयोग कर रहे हैं। सार्वजनिक जनरेटिव एआई परियोजनाओं में योगदान देनेवालों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या भारत में है। इससे यह सम्भावना और भी बढ़ जाती है कि अगली महान एआई बहुराष्ट्रीय कम्पनी महाद्वीप पर ही पैदा होगी।’

Share this:

Latest Updates