Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सहरसा में धूमधाम से मना लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

सहरसा में धूमधाम से मना लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

Saharsa news: सौर बाजार प्रखंड में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। समर्थकों ने केक काटकर और कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक आनंद के नेतृत्व में केक काटा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक आनंद कहा कि चिराग पासवान युवाओं के दिलों की धड़कन हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखने की उम्मीद है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे चिराग के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा अपने भविष्य को चिराग पासवान में देखते हैं और उनके कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं। उन्होंने चिराग पासवान के विकास के संकल्प को दोहराया। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष सुमित कुमार रविन्द्र कुमार, प्रखंड महासचिव राजकुमार, सुनील कुमार, मो. नोशाद अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates