Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मधेपुरा ने धूमधाम से मनाई गई दिवाली, घर-घर जले दीप, जमकर हुई आतिशबाजी

मधेपुरा ने धूमधाम से मनाई गई दिवाली, घर-घर जले दीप, जमकर हुई आतिशबाजी

Madhepura news: मनहरा सुखासन प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को दीपावली पर्व धूमधाम से मनाई गई। घर व आंगन में दीप जलाए गए। वहीं जमकर आतिशबाजी भी हुई। देहात क्षेत्र सहित बाजार रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरह सजाया। शाम में मां लक्ष्मीश्री गणेश की पूजा हुई। देर रात तक युवाओं ने पर्व पर जमकर आतिशबाजी की। सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी का दौर चला।

सुबह से ही तैयारी हो गई थी शुरू

सिंहेश्वर प्रखंड के मनहरा सुखासन गांव के वार्ड नंबर 08 निवासी अनिल यादव, मयंक राज, मिक्कू कुमार ने बताया कि प्रकाश के पर्व दीपावली की तैयारी में लोग कई दिन पहले से ही जुट जाते हैं। सुबह से ही लोगों ने लक्ष्मी पूजन, पकवान, आतिशबाजी आदि की तैयारी शुरू कर दी थी। पूजन के लिए भगवानों की मूर्तियों की जमकर खरीदारी की। साथ ही घरों को सजाने के लिए मिट्टी के दिए, मोमबत्ती, विद्युत झालरें, फूल मालाएं आदि की खरीदारी की। बाजार में भी लोगों की पटाखे खरीदने के लिए लोगों की होड़ मची रही। सूर्यास्त होते ही लोगों ने अपने घरों में मिट्टी के दीपक व मोमबत्तियां जलाई।

पूजन के बाद प्रसाद का हुआ वितरण

लक्ष्मी, गणेश का पूजन कर एक दूसरे को प्रसाद वितरण किया। जिसके बाद बच्चों सहित अन्य लोगों ने पटाखों व आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। बच्चों में आतिशबाजी को लेकर काफी उत्साह था। पर्व पर जहां दुकानों पर दिनभर भीड़ का आलम रहा, वहीं सूर्यास्त के साथ ही आतिशबाजियों ने हर ओर पूरा शोर देखने को मिला। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। इसको लेकर पुलिस भी सक्रिय रही।

Share this:

Latest Updates