Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्राथमिकता देकर करें एपिक कार्ड का वितरण :  उपायुक्त

प्राथमिकता देकर करें एपिक कार्ड का वितरण :  उपायुक्त

Dhanbad News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में पोस्टल विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्राथमिकता देकर नए एपिक कार्ड का वितरण करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर नए वोटरों का नाम मतदाता सूची में जुड़ा है। उनका एपिक कार्ड प्रिंटिंग की प्रक्रिया में है। एपिक कार्ड पोस्ट ऑफिस में पहुंचने पर उसे अविलंब मतदाता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। कोई भी मतदाता का एपिक कार्ड अप्राप्त नहीं होने चाहिए।

साथ ही उपायुक्त ने पोस्टल बैलेट से आने वाले डाक मतपत्र की डिलीवरी तत्परता से करने का निर्देश दिया।

मौके पर उप डाक अधीक्षक  कमलेश राम, डाक सहायक  एस.के. गुप्ता,  अभिषेक कुमार, मो. जसलिम खान, वरीय पदाधिकारी निर्वाचन सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी  प्रदीप शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates