Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Breaking : मोतिहारी में नकाबपोश बदमाशों ने गैस एजेंसी के मालिक को मारी गोली, गंभीर

Breaking : मोतिहारी में नकाबपोश बदमाशों ने गैस एजेंसी के मालिक को मारी गोली, गंभीर

Chiraiya, motihari news : थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा जयराम गांव में मंगलवार को शोभा एचपी गैस एजेंसी के मालिक को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह एजेंसी के ऑफिस में अपने एक सहयोगी के साथ बैठे थे। तभी एक अपाची बाइक पर सवार तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचा। मालिक किसी काम से बाहर निकलते हैं। इस बीच एक बदमाश ने उनको अपनी बातों में कुछ देर तक उलझाए रखा। इस क्रम में दूसरे बदमाश में नजदीक से गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार शुरू हो गया।

फायदा उठाकर भाग निकले अपराधी

घटना को अंजाम देने के बाद सभी तीनों अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। आनन-फानन में ग्रामीण व कर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए मोतिहारी शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि गोली पेट में लगी है, जिसे डॉक्टर आपरेशन कर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जख्मी गैस एजेंसी के मालिक की पहचान उक्त गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक ब्रज मोहन श्रीवास्तव के 40 वर्षीय पुत्र चंचल श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

पुलिस ने ली घटना की जानकारी

सूचना पर पहुंची चिरैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस की दूसरी टीम अस्पताल पहुंचकर जख्मी का बयान दर्ज कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। अभी जांच चल रही है, इसके बाद ही विस्तार से कुछ बताया जा सकता है।

Share this:

Latest Updates