Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

Saharsa news : जिले में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए…, केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके ऊंके… आदि छठ गीतों से वातावरण गूंजता रहा। चारों ओर पर्व की रौनक रही। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ छठ पर्व मनाया। दूधिया रोशनी से जगमगा रहा घाटों का आकर्षण अलग ही देखने को मिला। सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत घाटों पर सुबह व्रती माताओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।

भक्ति गीतों से गूंजता रहा वातावरण

बाजार से लेकर गांव तक सिर पर पूजा सामग्री और दउरा लेकर छठ पूजा घाटों पर लोग जाते दिखे। पीछे- पीछे … कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए.., केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके ऊंके… आदि गीतों की धुन पर लोग थिरकते नजर आए।

प्रबुद्ध वर्ग के लोग रहे सक्रिय

सौर बाजार नगर पंचायत में मुख्य छठ घाट, अस्पताल के पास पोखर , सिलेट छठ घाट, सौर पुला छठ घाट, सिलेट भगवती स्थान नदी, बड़ोना छठ घाट, बेलवारा टोला, मनीजरा पोखर, पुला घाट, भवानीपुर, अजगैवा, भेलवा, कढ़ैया, कांप, गढ़िया, रौता, और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आरिफ खां, उपमुख्यपार्षद दुर्गाकांत झा उफ मोल झा, वार्ड पार्षद हरे कृष्ण साह, विनोद कुमार उर्फ ननकी, चंदन कुमार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, केशव कुमार मुन्ना वार्ड पार्षद, मोहम्मद अहमद वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, बिजेंद्र यादव मखिया प्रतिनिधि, साहेब कुमार मुखिया प्रतिनिधि, कुंज बिहारी गप्ता, बांके बिहारी गुप्ता,दिलीप कुमार आर के ब्रिक्स,रविंद्र कुमार यादव सीनियर ईगल मैनेजर, सुशील कुमार सुमन पैक्स अध्यक्ष, पवन कुमार पैक्स अध्यक्ष, कांप पश्चिमी पंचायत के मुखिया अरेंद्र यादव, रोता खेम के मुखिया प्रतिनिधि देवानंद यादव, सुधांशु शेखर पंचायत समिति अभिनंदन कुमार उर्फ अभिषेक आनंद प्रखंड अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और लोगों ने छठ पूजा की बधाई दी।

बच्चों ने जमकर की आतिशबाजी

घाटों पर भक्तों की भारी रही। बच्चों ने आतिशबाजी भी की। सभी नव परिधान में पहुंचे थे। महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और बेटे, पति सहित परिवार की लंबी उम्र की मंगलकामना की। अरुणोदय पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत का पारण कर लिया। घाटों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। सौर बाजार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती और बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अरमोद कुमार घाटों पर खुद नजर बनाए हुए थे।

Share this:

Latest Updates