Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सहरसा में साड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, अफरातफरी

सहरसा में साड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, अफरातफरी

Saharsa news : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर चौक स्थित कृष्णानगर में एक रिहायसी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर, सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है बिल्डिंग चार मंजिल का है। इसमें अवस्थित साड़ी गोदाम में आग लगी है। आग लगने के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। काफी घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा। घटना में हुई क्षति का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates